विश्वस्तरीय प्राणी उद्यान के रूप में पशुओं की उत्कृष्ट देखभाल एवं कल्याण की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करना।
आगंतुकों को अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करना तथा उन्हें वन्यजीवों, उनके आवासों एवं जल संसाधनों के संरक्षण के उद्देश्य में सहयोग एवं योगदान देने के लिए प्रेरित करना। साथ ही, आगंतुकों को निष्क्रिय मनोरंजन (Passive Recreation) के अवसर प्रदान करना।
संरक्षण प्रजनन (Conservation Breeding) के माध्यम से वन्यजीवों का संरक्षण एवं संवर्धन करना तथा कैद में प्रजनित वन्यजीवों को उपयुक्त प्राकृतिक आवासों में पुनः छोड़े जाने को प्रोत्साहित करना।
सभी क्षेत्रों में सततता (Sustainability) की योजना बनाना, उसका व्यवहार में अनुपालन करना तथा सतत विकास की कार्यप्रणालियों का प्रदर्शन करना।
वन्यजीवों के व्यवहार, पोषण, प्रजनन एवं संरक्षण, आगंतुक अनुभव तथा शिक्षा के क्षेत्रों में अनुसंधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना।
Subscribe Us
Thank You! For Subscribing to the NZP Park newsletter!